
नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना का कहर जारी है। संक्रमित मरीजों की संख्या 2.18 करोड़ के पार पहुंच चुकी है, करीब 7.74 लाख लोगों की जान भी गई है। भारत की बात करें तो संक्रमित मरीजों की संख्या 27 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। 51,797 लोगों की मौत भी हुई है।
एसबीआई की एक रिसर्च रिपोर्ट आई है। इसमें अप्रैल से लेकर 13 अगस्त तक के आंकड़े हैं। इसके मुताबिक, रूरल डिस्ट्रिक्स में कोरोना के मामले बढ़े हैं। जुलाई महीने में 51% कोरोना के नए केस ग्रामीण जिलों में मिले हैं, वहीं अगस्त महीने में 13 तारीख तक 54% नए केस पाए गए हैं।
इस महीने में 50 ऐसे जिले जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आए, उनमें आंध्र प्रदेश के 13 जिले हैं, इनमें से 11 जिले रूरल एरिया के हैं। इसके बाद महाराष्ट्र हैं, जहां के 12 जिलों में से 6 रूरल एरिया के हैं।
Advertisement




