Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, बोले- काका और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को किया था तबाह, BJP ने दिखाई विकास की राह

रायपुर। Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। जहां वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो कर छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को हमेशा भरपूर प्यार और समर्थन दिया है। आज प्रदेश में विकास की बयार बह रही है।

Maharashtra Road Accident: रफ्तार का कहर… ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, हादसे में 8 लोगों की मौत

केंद्रीय मंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “काका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह कर दिया था।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को पक्के मकान का अधिकार देने का काम किया है। प्रदेश में गरीब परिवारों के लिए 3 लाख 65 हजार से अधिक मकानों को मंजूरी दी गई है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इन आवासों की स्वीकृति का पत्र वे आज मुख्यमंत्री को सौंप रहे हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन करीब 1600 मकानों का निर्माण पूरा हो रहा है।

ग्रामीण सड़कों को लेकर भी बड़ा दावा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में छत्तीसगढ़ की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं में प्रदेश को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि खेत से सड़क योजना को विकसित भारत के तहत शामिल किया गया है और इसके लिए छत्तीसगढ़ को करीब 36 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से प्रदेश के लिए कई सड़कों को भी मंजूरी दी गई है।

वंदे मातरम को लेकर कर्नाटक सरकार पर हमला

कर्नाटक में वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस सरकार के फैसले पर भी शिवराज सिंह चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान की मर्यादाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। शिवराज ने कहा कि संसद में विधेयक पारित होने के बाद वंदे मातरम को लेकर कानून बनाया गया है, ऐसे में कर्नाटक सरकार का फैसला अलोकतांत्रिक है। उन्होंने इसे भारत माता का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का यह कदम राष्ट्रविरोधी रवैये जैसा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “हम तो डूबे हैं सनम, तुमको भी ले डूबेंगे।”

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने को लेकर भी शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होंगे। उनके नेतृत्व में देश का स्वाभिमान बढ़ा है और भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। शिवराज ने कहा कि आज भारत माता फिर से अंगड़ाई ले रही है और देश विश्व गुरु के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

BRICS सम्मेलन को लेकर कांग्रेस पर पलटवार

BRICS सम्मेलन को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवालों पर केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दुनिया की करीब आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले देशों का एक मंच पर आना भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पूरी दुनिया की नजर BRICS सम्मेलन पर है।

Smart Meter: स्मार्ट मीटर लगाना हुआ अनिवार्य, विद्युत मंत्रालय का बड़ा निर्देश, भविष्य में TOD दरों का भी मिल सकता है लाभ

Shivraj Singh Chouhan: उन्होंने कांग्रेस पर देश की उपलब्धियों से खुश नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भारत का वैश्विक सम्मान बढ़ता है, तो कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार देश की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाती है और देश की प्रगति एवं विकास से वह प्रसन्न नहीं हो सकती।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close