Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Amit Shah On Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान से गरमाई सियासत, गृहमंत्री शाह ने कहा-‘अभद्रता की सारी सीमाएं लांघ रही कांग्रेस’

पटना। Amit Shah On Mallikarjun Kharge: बिहार की राजधानी पटना में रविवार, 25 अक्टूबर को आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर खड़गे की टिप्पणी राजनीति गरमा गई है। जिसे लेकर अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है।

कार्यक्रम के दौरान हुई तीखी नोकझोंक

बता दें कि, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खड़गे ने मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और संबंधित लोगों को जेल भेजा जाएगा। इसी दौरान सभा में मौजूद एक व्यक्ति ने बीच में टिप्पणी करते हुए कहा, “जब तक विद्रोह नहीं होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे।” इस पर खड़गे ने जवाब देते हुए कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया।

CM Yogi Big Statement: CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘देश में दो मियां, दोनों को है घुसपैठियों से प्यार’

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि,’कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में मोदी जी के पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी करके मर्यादा की सारी हदें पार कर दी हैं। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। कभी उन्होंने उनकी पूजनीय माता जी का अपमान किया, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा, तो कभी उन्हें ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का मजाक उड़ाया। राहुल गांधी के नेतृत्व में, कांग्रेस पार्टी हर दिन अभद्रता की सारी सीमाएं लांघ रही है।

पिछले 12 वर्षों में, लगातार चुनावी हार ने कांग्रेस पार्टी में इतनी हताशा और निराशा भर दी है कि अब उनके पास न तो कोई नीति बची है और न ही कोई मुद्दा बस कीचड़ उछालने की राजनीति रह गई है। जनता के बीच अपना आधार खोने के बाद, कांग्रेस अब अपने कार्यकर्ताओं के बीच भी अपना आधार तेजी से खोती जा रही है। जब भी उन्होंने मोदी जी या उनके परिवार के खिलाफ नफरत भरी टिप्पणियां की हैं, जनता ने हर बार कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।’

खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता बताने वाले व्यक्ति ने दी सफाई

कार्यक्रम में टिप्पणी करने वाले व्यक्ति ने पत्रकारों से बातचीत में अपनी पहचान संतोष कुमार के रूप में बताई। उसने दावा किया कि वह छपरा का रहने वाला और कांग्रेस का कार्यकर्ता है। कुमार के मुताबिक, कार्यक्रम में अपनी बात रखने के बाद कुछ लोगों ने उसे भाजपा का कार्यकर्ता समझ लिया।

‘विद्रोह’ वाली टिप्पणी पर क्या कहा?

संतोष कुमार ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके कहने का मतलब यह था कि जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, तब तक नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे। उसके बयान के बाद कार्यक्रम में हुई इस नोकझोंक और खड़गे की प्रतिक्रिया ने राजनीतिक बहस को हवा दे दी है।

Balrampur News: सड़क पर पलटा टमाटर से लदा पिकअप, लूटने की मची होड़, बोरे-झोले लेकर टूट पड़े लोग

बयान को लेकर सियासी चर्चा तेज

Amit Shah On Mallikarjun Kharge: पटना के इस कार्यक्रम में हुई घटना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम में संतोष कुमार की पहचान और कांग्रेस से उसके जुड़ाव को लेकर उसका अपना दावा ही सामने आया है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close