छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CG NEWS:सिटी सेंटर मॉल के पास होम डेकोरेशन शॉप में आग,लाखो का फर्नीचर जलकर ख़ाक

प्रविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पंडरी कपड़ा मार्केट के पास सिटी सेंटर मॉल के नजदीक एक होम डेकोरेशन शॉप में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक,आग बिल्डिंग के चौथे माले पर लगी,जहां रखा फर्नीचर जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की लपटें देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। यह पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Advertisement




