Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डा

Board Exam 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, टाइम टेबल जारी

लखनऊ। Board Exam 2027:  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक आयोजित किए जाने का कार्यक्रम बताया गया है। शासन ने परीक्षाओं को 20 दिनों के भीतर पूरा कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के कुल 52,04,713 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। पिछले वर्ष यह संख्या 53,37,432 थी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है।

Rahul Gandhi Viral Video: राहुल गांधी ने प्रेग्‍नेंट मह‍िला पत्रकार को मारा धक्‍का, लगाए बदसलूकी के आरोप, बीजेपी ने वीडियो शेयर कर उठाए सवाल

5 फरवरी को हिंदी के पेपर से होगी शुरुआत

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 5 फरवरी को पहली पाली में हाईस्कूल की प्रारंभिक हिंदी और हिंदी की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में हिंदी और सामान्य हिंदी के पेपर आयोजित किए जाएंगे। 8 फरवरी को हाईस्कूल के विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा निर्धारित है। इसी दिन इंटरमीडिएट के विभिन्न व्यावसायिक विषयों, अकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण और बैंकिंग समेत अन्य विषयों के पेपर भी होंगे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 9 फरवरी को सुबह हाईस्कूल की एनसीसी और इंटरमीडिएट की कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर की पाली में हाईस्कूल के मानव विज्ञान और इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र का पेपर निर्धारित है।

फरवरी के दूसरे सप्ताह में गणित, अंग्रेजी और विज्ञान की परीक्षाएं

10 फरवरी को सुबह हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा होगी। इसी पाली में इंटरमीडिएट के कन्फेक्शनरी, फल एवं खाद्य संरक्षण और पाक शास्त्र जैसे विषयों के पेपर होंगे। दूसरी पाली में हाईस्कूल के विभिन्न व्यावसायिक ट्रेडों की परीक्षा के साथ इंटरमीडिएट का इतिहास का पेपर आयोजित किया जाएगा। 12 फरवरी को हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा होगी, जबकि इंटरमीडिएट में फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं सज्जा समेत अन्य विषयों के पेपर होंगे।

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा देनी होगी। 13 फरवरी को सुबह हाईस्कूल की गणित की परीक्षा निर्धारित है।  इंटरमीडिएट में कृषि से जुड़े विषयों के पेपर होंगे। दूसरी पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 15 फरवरी को हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा के साथ इंटरमीडिएट के संगीत गायन, संगीत वादन और नृत्य कला के पेपर होंगे। दूसरी पाली में रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र की परीक्षाएं होंगी।

16 से 20 फरवरी तक कई विषयों के पेपर

16 फरवरी को हाईस्कूल में गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और नेपाली भाषाओं की परीक्षाएं आयोजित होंगी। इंटरमीडिएट में कृषि भौतिक एवं जलवायु विज्ञान और कृषि जंतु विज्ञान के पेपर होंगे। दूसरी पाली में भूगोल की परीक्षा निर्धारित है।

17 फरवरी को हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा होगी। इंटरमीडिएट में रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, ऑटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेयरी प्रौद्योगिकी और रेशम कीट पालन समेत कई विषयों के पेपर होंगे। दोपहर की पाली में हाईस्कूल के संगीत वादन और इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान तथा सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। 18 फरवरी को सुबह हाईस्कूल की कंप्यूटर परीक्षा और इंटरमीडिएट के कृषि अभियंत्रण, कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान के पेपर होंगे। दूसरी पाली में हाईस्कूल की सिलाई और इंटरमीडिएट के चित्रकला से जुड़े विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

19 फरवरी को पहली पाली में हाईस्कूल का वाणिज्य और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का मानव विज्ञान का पेपर निर्धारित है। 20 फरवरी को हाईस्कूल की उर्दू की परीक्षा होगी। इंटरमीडिएट में उर्दू के साथ कई अन्य भारतीय भाषाओं के पेपर होंगे। दूसरी पाली में मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र और तर्कशास्त्र की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

24 फरवरी को समाप्त होंगी बोर्ड परीक्षाएं

22 फरवरी को सुबह हाईस्कूल की चित्रकला रंजन कला और इंटरमीडिएट के कृषि गणित तथा कृषि रसायन विज्ञान के पेपर होंगे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के वाणिज्य वर्ग के लिए गृह विज्ञान की परीक्षा निर्धारित है। 23 फरवरी को पहली पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन और इंटरमीडिएट की लेखाशास्त्र की परीक्षा होगी।

दूसरी पाली में दोनों कक्षाओं के लिए पाली, अरबी और फारसी के पेपर आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा कार्यक्रम के अंतिम दिन यानी 24 फरवरी को सुबह हाईस्कूल की कृषि विज्ञान और इंटरमीडिएट की कंप्यूटर परीक्षा होगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत की परीक्षा के साथ बोर्ड परीक्षाओं का समापन होगा।

15 अक्टूबर तक स्कूलों को जमा करनी होगी नामावली

बोर्ड परीक्षाओं के साथ शैक्षिक सत्र 2026-27 के पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। कक्षा 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण तथा कक्षा 10 और 12 के परीक्षा आवेदन से संबंधित औपचारिकताएं तय समयसीमा में पूरी करनी होंगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने विद्यालयों को निर्देश दिया है कि पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली डाउनलोड कर कोषपत्र की एक प्रति के साथ 15 अक्टूबर 2026 तक संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराएं।

CG Liquor Scam: शराब घोटाले में बड़ा खुलासा… कांग्रेस भवन तक पहुंचाए गए 860–880 करोड़ रुपये? ED ने किया दावा

 गड़बड़ियां सुधारने की सुविधा

Board Exam 2027:  बोर्ड के मुताबिक, कुछ विद्यालयों ने नामावली तैयार करने और डाउनलोड करने में तकनीकी दिक्कतों की शिकायत की थी। इन समस्याओं के समाधान के लिए परिषद के पोर्टल पर आवश्यक विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। डुप्लीकेट पंजीकरण के मामलों में निरस्त किए जाने वाले पंजीकरण का डेटा हटाने की सुविधा भी दी गई है। विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे उपलब्ध विकल्पों का उपयोग करते हुए पंजीकरण और परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी करें।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close