Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: चौकीदार को बंधक बनाकर फैक्ट्री में लाखों की डकैती, 3 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में बंद फैक्ट्री को निशाना बनाकर डकैती करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री में चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों का सामान लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 17 लाख रुपये का सामान और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किए गए हैं।

ABVP Stunt Viral Video: रैली से पहले ABVP कार्यकर्ताओं की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, बाल-बाल बचे पत्रकार, लगे अभद्रता के आरोप

पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे मुंह पर कपड़ा बांधे 7 से 8 बदमाश फैक्ट्री में घुसे। विरोध करने पर चौकीदार के दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए और कार्यालय से एल्युमिनियम वायर, कॉपर क्वाइल, प्लेट, पैनल कार्ड समेत कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

CG News: बस्तर में बदलाव की कहानी…सुरक्षा कैंप बन रहे सेवा डेरा, गांवों तक पहुंच रही सरकारी योजनाएं

Raipur News: जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात से पहले करीब एक सप्ताह तक फैक्ट्री की रेकी की थी। पुलिस ने हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदीप नेताम, अजीत भारती और उमेन्द्र ठाकुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कटर मशीन, ड्रिल मशीन, टाटा एस वाहन और स्कूटी भी जब्त की गई है।हालांकि, वारदात में शामिल अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close