Advertisement
टेक्नोलॉजीट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

BRICS Summit 2026: BRICS Summit को लेकर भारत मंडपम में जुटने लगे दिग्गज, दिल्ली में हाई अलर्ट, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

नई दिल्ली। BRICS Summit 2026:  राजधानी दिल्ली इन दिनों 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रही है। सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। 11 से 13 सितंबर तक राजधानी के कई हिस्सों में सुरक्षा के कारण ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। BRICS सम्मेलन का मुख्य आयोजन भारत मंडपम में 13 और 14 सितंबर को प्रस्तावित है।

Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, बोले- काका और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को किया था तबाह, BJP ने दिखाई विकास की राह

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच चुके हैं और तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी करीब सात साल बाद भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शुक्रवार को राजधानी के स्कूलों में अवकाश भी रखा गया है।

15 हजार पुलिसकर्मी और 200 पैरामिलिट्री कंपनियां तैनात

सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 15 हजार दिल्ली पुलिसकर्मियों, पैरामिलिट्री फोर्स की लगभग 200 कंपनियों और 500 से अधिक CCTV कैमरों की मदद ली जा रही है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली पूरी तरह बंद नहीं रहेगी, लेकिन VVIP काफिलों की आवाजाही के दौरान कुछ समय के लिए सड़कों पर यातायात रोका जा सकता है।

मथुरा रोड, शांति पथ, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड और तीन मूर्ति मार्ग समेत 35 से अधिक प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है। नोएडा से मध्य दिल्ली और द्वारका से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राजधानी में प्रतिदिन करीब 70 से 80 हाई-सिक्योरिटी मूवमेंट होने की संभावना है। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए लगभग 4,800 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

मेट्रो सेवा सामान्य, बस और टैक्सी भी चलेंगी

दिल्ली मेट्रो का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। बस, ऑटो और टैक्सी सेवाएं भी चलती रहेंगी, हालांकि सुरक्षा कारणों से कुछ मार्गों में अस्थायी बदलाव किया जा सकता है। UPSC और NDA परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के साथ-साथ अस्पताल जाने वाले लोगों को घर से पर्याप्त समय पहले निकलने की सलाह दी गई है। पुलिस ने मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में तत्काल ट्रैफिक पुलिस को जानकारी देने की अपील की है।

BRICS बिजनेस फोरम का हुआ आगाज

शिखर सम्मेलन से पहले BRICS बिजनेस फोरम की शुरुआत हो चुकी है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि यह वर्ष BRICS के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि संस्थागत BRICS सहयोग के 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

पुतिन-शी जिनपिंग से PM मोदी की अहम मुलाकात

BRICS सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात का कार्यक्रम है। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की इथियोपिया, मलेशिया, अबू धाबी, वियतनाम और चीन के नेताओं के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत में सीमा से जुड़े मुद्दों और व्यापारिक संबंधों पर चर्चा होने की संभावना है। रविवार को कजाकिस्तान, फिलीपींस, मिस्र और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्राध्यक्षों के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठकें होंगी। सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इंडोनेशिया, मलेशिया और इथियोपिया समेत कई देशों के शीर्ष नेता हिस्सा लेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव भी सम्मेलन में शामिल होंगे।

Maharashtra Road Accident: रफ्तार का कहर… ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, हादसे में 8 लोगों की मौत

कनॉट प्लेस खुला, कुछ प्रमुख स्थल बंद

BRICS Summit 2026: BRICS सम्मेलन के चलते कनॉट प्लेस का बाजार सामान्य रूप से खुला रहेगा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेट्रो म्यूजियम और राष्ट्रपति भवन 13 सितंबर तक बंद रहेंगे। BRICS सम्मेलन का समापन नई दिल्ली घोषणा-पत्र (New Delhi Declaration) के साथ होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी की लगातार हो रही द्विपक्षीय बैठकों और विभिन्न देशों के नेताओं की भागीदारी से भारत की सक्रिय कूटनीति और वैश्विक साझेदारियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close