Advertisement
crimeउत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime News: मामूली विवाद में बही खून की नदियां…एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में मामूली विवाद के बाद हुई गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला को हिरासत में लेने की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान कथित तौर पर अवैध पिस्टल से फायरिंग की गई। गोली लगने से घायल तीनों लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Amit Shah On Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान से गरमाई सियासत, गृहमंत्री शाह ने कहा-‘अभद्रता की सारी सीमाएं लांघ रही कांग्रेस’

इस बाद को लेकर हुआ विवाद

प्रारंभिक जानकारी में विवाद की वजह बरगद के पास चबूतरा बनाने को बताया गया था। हालांकि, पुलिस के प्रेस नोट के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच कार पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और कथित तौर पर ऋषभ शुक्ला ने पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में शिवाजी तिवारी (62), शिवेन्द्र तिवारी (55) और सुयश तिवारी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान तीनों की मौत

घटना के बाद तीनों घायलों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टर प्रेमराज सिंह के अनुसार, एक घायल के सीने में गोली लगी थी, जबकि दो अन्य के सिर में गोली लगने से गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन तीनों को बचाया नहीं जा सका। तीनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में भी सनसनी फैल गई।

मुख्य आरोपी हिरासत में

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला को घटनास्थल से हिरासत में ले लिया। उसके पास से कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और चार खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

CM Yogi Big Statement: CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘देश में दो मियां, दोनों को है घुसपैठियों से प्यार’

पुलिस कर रही मामले की जांच

UP Crime News: डीसीपी वेस्ट के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना की वजह आपसी विवाद सामने आई है। पुलिस गोलीबारी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। फिलहाल, जांच के दौरान विवाद की परिस्थितियों, फायरिंग के घटनाक्रम और आरोपी की भूमिका से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close