Bjp Meeting: छत्तीसगढ़ BJP में मैराथन बैठकों का दौर,स्मृति ईरानी कर रहीं संगठन की समीक्षा

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ बीजेपी में इन दिनों मैराथन बैठकों का दौर जारी है। बीजेपी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी लगातार पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही हैं। इन बैठकों के जरिए संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष,संगठन महामंत्री और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हो चुकी है। इसके बाद जिला अध्यक्षों,जिला प्रभारियों और संभाग प्रभारियों के साथ भी बैठक की गई है। वहीं,अब थोड़ी देर में निगम-मंडल और आयोगों से जुड़े पदाधिकारियों सहित अन्य नेताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है। इन बैठकों को संगठनात्मक मजबूती और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। स्मृति ईरानी की इन बैठकों के जरिए प्रदेश में बीजेपी संगठन के कामकाज की समीक्षा और आगे की रणनीति को लेकर मंथन किया जा रहा है।




