[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़लाइफ स्टाइल

Summer Skin Care: गर्मियों में भी चाहिए ग्लोइंग और खिली त्वचा, तो ऐसे रखें ध्यान, डार्क और बेजान स्किन से मिलेगी आजादी

Summer Skin Care: गर्मियों का सीजन आते ही त्वचा संबंधी कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती है। टैनिंग, ऑयली स्किन और डलनेस की वजह से त्वचा बेजान हो जाती है। तेज धूप और पसीना हमारी त्वचा की नैचुरल चमक को कम कर देते हैं। ऐसे में गर्मियों में त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं गर्मियों में अपने स्कीन की देखभाल कैसे करें।

1. सनस्क्रीन है जरूरी- गर्मियों में स्किन को सन टैन से बचाना है तो दिन में कम से कम दो बार सनस्क्रीन लगाएं। जो स्किन को पिगमेंटेशन से बचाती है।

2. हैवी मेकअप से बचें- गर्मियों में हैवी मेकअप करने से बचना चाहिए। गर्मी में हैवी मेकअप के साथ धूल और पसीना मिलता है जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं। जिस वजह स्कीन को नुकसान होने लगता है।

3. हाइड्रेशन का रखें ध्यान- गर्मी में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है, जिसका असर स्किन पर भी दिखता है। दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें। इससे त्वचा हाइड्रेट और ग्लोइंग बनी रहती है।

4. हेल्दी डाइट- गर्मिोयों में अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां और विटामिन C से भरपूर चीजें शामिल करें। जंक फूड और तला-भुना खाने से दूरी बनाएं।

5. नेचुरल फेसपैक- घरेलू फेस पैक जैसे दही, एलोवेरा, खीरा और गुलाब जल स्किन को ठंडक देते हैं। हफ्ते में 2-3 बार इनका इस्तेमाल करने से स्किन साफ और फ्रेश रहती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close