Teacher Recruitment Examination 2026: शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन तक कर पाएंगे आवेदन, नोटिफिकेशन जारी
रायपुर। Teacher Recruitment Examination 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। शिक्षक और सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
CG NEWS:नीदरलैंड से मां-बहन की तलाश में रायपुर पहुंची सुनीता,40 साल बाद बहन से हुआ संपर्क
15 से 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
शिक्षक एवं सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 30 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है। ऐसे में भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा।
आवेदन में सुधार का भी मिलेगा मौका
व्यापमं की ओर से अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटि सुधारने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक की तारीख निर्धारित की गई है। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, वे निर्धारित अवधि के दौरान उसमें सुधार कर सकेंगे।
6 दिसंबर को होगी भर्ती परीक्षा
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों, पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए व्यापमं की आधिकारिक सूचना का अवलोकन करने की सलाह दी जाती है।
CM Visit:आज तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
दिव्यांग अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद राहत
Teacher Recruitment Examination 2026: इस भर्ती प्रक्रिया में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ व्यापमं ने पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल दोबारा खोलने का फैसला किया है। इससे उन पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन का अवसर मिल सकेगा, जिन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोबारा आवेदन करने की सुविधा दी जा रही है।




