Advertisement
क्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Tiger Shroff Attack :टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा

प्रविंस मनहर/रायपुर- मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें अभिनेता के ड्राइवर समेत दो लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में अफरा-तफरी के बीच टाइगर श्रॉफ कार की ड्राइविंग सीट संभालते दिखाई दे रहे हैं। वहीं,पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

सोशल मीडिया पोस्ट में जिम्मेदारी लेने का दावा..

फायरिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में कथित तौर पर कहा गया है कि टाइगर श्रॉफ को पहले फोन के जरिए चेतावनी दी गई थी,लेकिन बात नहीं मानने पर इस वारदात को अंजाम दिया गया।

सलमान खान के साथ काम करने वालों को भी धमकी..

वायरल पोस्ट में मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी धमकी दी गई है। इसमें कथित तौर पर कहा गया है कि जो लोग उनकी बात नहीं मानेंगे या सलमान खान के साथ काम करेंगे,उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है। इसके अलावा पोस्ट में दूसरे समूहों को लेकर भी धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी..

घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फायरिंग के पीछे की वजह, हमलावरों की पहचान और सोशल मीडिया पर सामने आए दावों की सत्यता की जांच की जा रही है। फिलहाल, वायरल पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। ऐसे में जांच पूरी होने तक पोस्ट में सामने आए नामों और जिम्मेदारी लेने के दावे को आधिकारिक तौर पर पुष्ट तथ्य नहीं माना जा सकता।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close