Naxal News :गरियाबंद में नक्सलियों के डंप का खुलासा,भारी मात्रा में विस्फोटक और गोला-बारूद बरामद

प्रविंस मनहर/रायपुर- गरियाबंद जिले में CRPF और जिला पुलिस बल को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट,कठवा और गंवरमुड़ के जंगलों में चलाए गए अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री,गोला-बारूद और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने मौके से करीब ढाई किलो वजनी टिफिन आईईडी, 4 किलो यूबीजीएल राउंड,15 खाली खोखे और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।
नक्सल मुक्त घोषित होने के बाद भी मिल रहे डंप
गरियाबंद जिले में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगने के बाद भी जंगलों में छिपाकर रखी गई सामग्री मिलने का सिलसिला जारी है। सुरक्षा बल लगातार अभियान चलाकर ऐसे डंप की तलाश कर रहे हैं। हालिया बरामदगी भी इसी अभियान का हिस्सा है। इस कार्रवाई से जंगलों में छिपाकर रखे गए विस्फोटक और अन्य सामग्री का पता लगाने में सुरक्षा बलों को मदद मिली है। फिलहाल,बरामद सामग्री से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।




