Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Assam Bypolls: असम उपचुनाव के लिए BJP ने घोषित किया उम्मीदवार, देबाशीष शर्मा पर जताया भरोसा

नई दिल्ली। Assam Bypolls:  भारतीय जनता पार्टी ने असम की नागांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए देबाशीष शर्मा को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। भाजपा की ओर से शुक्रवार को जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने नागांव लोकसभा उपचुनाव के लिए देबाशीष शर्मा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पार्टी ने चुनावी तैयारियों को भी गति दे दी है।

Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, बोले- काका और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को किया था तबाह, BJP ने दिखाई विकास की राह

6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को आएगा परिणाम

नागांव लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे से खाली हुई सीट

नागांव लोकसभा सीट प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। बोरदोलोई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और हालिया विधानसभा चुनाव में दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, जहां उन्हें सफलता मिली।

Maharashtra Road Accident: रफ्तार का कहर… ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, हादसे में 8 लोगों की मौत

Assam Bypolls: अब नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। भाजपा ने इस मुकाबले के लिए देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाकर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है। चुनाव परिणाम के बाद ही तय होगा कि नागांव की जनता किस उम्मीदवार के पक्ष में अपना फैसला सुनाती है।

Skip to PDF content
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close