Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Voter ID Cards Found Narmada: नर्मदा किनारे मिले हजारों वोटर ID कार्ड, कांग्रेस ने की FIR की मांग, उठे कई सवाल

खरगोन। Voter ID Cards Found Narmada: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के मंडलेश्वर में नर्मदा नदी के घाट के पास बड़ी संख्या में मतदाता पहचान पत्र मिलने से मामला चर्चा में आ गया है। एक तरफ SIR में गड़बड़ी मतदाता सूची से नाम काटने को लेकर देशभर में कई तरह के विवाद देखने को मिल रहे हैं तो दूसरी तरफ खरगोन में इस तरह से वॉटर आईडी का मिलना चर्चा का विषय बन गया है। जो अब राजनीतिक मुद्दा भी बनता जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बरामद कार्ड इंदौर जिले की राऊ विधानसभा सीट से संबंधित बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने कार्डों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडलेश्वर थाने के बाहर प्रदर्शन कर मामले में FIR दर्ज करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले के पीछे टकराई कई गाड़ियां, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मचा हड़कंप, जानें कैसी है कांग्रेस नेता की हालत

सफाई अभियान के दौरान नजर आए वोटर ID कार्ड

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह मंडलेश्वर में नर्मदा घाट पर निस्वार्थ सेवा समिति की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नदी किनारे लावारिस हालत में कई मतदाता पहचान पत्र दिखाई दिए। इतनी बड़ी संख्या में कार्ड मिलने के बाद इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।

सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने वहां मौजूद कार्डों को एकत्र किया और नियमानुसार पंचनामा तैयार किया। शुरुआती जानकारी में इन कार्डों की संख्या हजारों में होने और इनके राऊ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े होने की बात कही जा रही है। हालांकि, कार्डों की सटीक संख्या और उनकी पृष्ठभूमि की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

कांग्रेस ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर उठाए सवाल

मामले को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नायक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता मंडलेश्वर थाने पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को आवेदन सौंपकर FIR दर्ज करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कांग्रेस की ओर से सवाल उठाया गया कि मतदाता पहचान पत्र इतनी बड़ी संख्या में नदी किनारे कैसे पहुंचे। पार्टी ने मांग की कि कार्डों के वहां मिलने के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जाए और यदि किसी की लापरवाही या अन्य अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नर्मदा नदी और आसपास के क्षेत्र में भी तलाशी अभियान चलाने की मांग की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां और भी मतदाता पहचान पत्र तो मौजूद नहीं हैं।

प्रशासन ने जब्त किए कार्ड

महेश्वर की एसडीएम पूर्वा मंडलोई के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार और अन्य अधिकारियों को मौके पर भेजा गया था। टीम ने कार्ड एकत्र किए और पंचनामा तैयार किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल कार्डों की कुल संख्या स्पष्ट नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी स्थिति साफ हो सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जांच में जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को भी मिला कांग्रेस का आवेदन

मंडलेश्वर की एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मुताबिक, नर्मदा घाट पर सफाई अभियान के दौरान वोटर ID कार्ड मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने कार्डों को जब्त किया। कांग्रेस की ओर से दिया गया आवेदन भी पुलिस को मिला है और मामले की जांच थाना प्रभारी को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कार्ड नदी किनारे कब पहुंचे और उन्हें वहां किसने छोड़ा।

Rajyotsav 2026: राज्योत्सव पर नवा रायपुर में दिखेगा सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा

 सुरक्षा पर उठे सवाल

Voter ID Cards Found Narmada: नदी किनारे बड़ी संख्या में वोटर ID कार्ड मिलने की घटना ने उनके रखरखाव और वहां तक पहुंचने की प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, केवल कार्ड मिलने के आधार पर किसी चुनावी गड़बड़ी या साजिश का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। इसके लिए कार्डों के स्रोत, उनकी स्थिति और संबंधित रिकॉर्ड की जांच जरूरी है। अब जांच में यह पता लगाया जाना बाकी है कि ये पहचान पत्र कहां से आए, इन्हें नदी किनारे किस परिस्थिति में छोड़ा गया और क्या इस मामले में किसी की लापरवाही सामने आती है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close