[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Pradeep Rawat Death: नहीं रहे फिल्म गजनी के दिग्गज अभिनेता, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म जगत में शोक

मुंबई। Pradeep Rawat Death: हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की जानकारी साझा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रदीप रावत अपने दमदार अभिनय और खलनायक की प्रभावशाली भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी अलग पहचान बनाई और कई यादगार किरदार निभाए।

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इन दो जिलों के कई अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

विलेन के किरदारों से बनाई खास पहचान

प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर में हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया। उन्हें फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाओं के लिए विशेष पहचान मिली। उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई फिल्म ‘गजनी’ में निभाए गए खतरनाक विलेन के किरदार से मिली, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा ‘लगान’ में निभाया गया देवा सिंह सोढ़ी का किरदार भी उनके करियर के सबसे चर्चित रोल्स में शामिल रहा।

टीवी से शुरू हुआ था अभिनय का सफर

प्रदीप रावत ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत टेलीविजन से की थी। बी.आर. चोपड़ा के चर्चित धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका निभाकर उन्होंने दर्शकों के बीच पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया और अपनी अलग छाप छोड़ी।

चार दशक से अधिक का शानदार करियर

साल 1985 में हिंदी फिल्मों में कदम रखने वाले प्रदीप रावत ने अपने लंबे करियर में अनेक सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी लगातार काम किया और कई भाषाओं की फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया।

Ranchi Students Protest: दिल्ली के बाद अब रांची में छात्रों का आंदोलन, JPSC परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग, 10 दिनों से कर रहे भूख हड़ताल

इंडस्ट्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Pradeep Rawat Death: उनके निधन की खबर के बाद कई फिल्मी कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। सहकर्मियों ने उन्हें एक शानदार कलाकार और बेहतरीन इंसान बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदीप रावत के निधन से भारतीय फिल्म उद्योग ने एक अनुभवी और प्रतिभाशाली अभिनेता को खो दिया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close