KORBA BREAKING:कोरबा में चलती कार पर युवतियों की स्टंटबाजी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में

प्रविंस मनहर/रायपुर- छत्तीसगढ़ के कोरबा में चलती कार पर तीन युवतियों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवतियां गरबा ड्रेस पहने चलती कार के बोनट पर लेटी हुई और कार के दरवाजों पर लटककर स्टंट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान ‘जस्ट चील चील’ गाने पर वीडियो बनाया गया,जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया,सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। चलती कार पर इस तरह स्टंट करना न केवल युवतियों की जान के लिए खतरनाक है, बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए भी जोखिम पैदा कर सकता है। यह पूरा मामला कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर शुक्ल नगर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं,स्टंट करने वाली युवतियों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।




