CG NEWS:मिशन 2028 की तैयारी में जुटी छत्तीसगढ़ बीजेपी, 25 अक्टूबर को रायपुर आएंगी स्मृति ईरानी

प्रविंस मनहर/रायपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2028 को लेकर बीजेपी ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में प्रदेश बीजेपी संगठन की आगामी रणनीति को धार देने के लिए प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी प्रभारी बनने के बाद पहली बार 25 रायपुर के दौरे पर रहेंगी। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान स्मृति ईरानी संगठन की मैराथन बैठकों में शामिल होंगी और मिशन 2028 को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से मंथन करेंगी।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगी। माना जा रहा है कि इन बैठकों के जरिए पार्टी पुराने नेताओं के अनुभवों का लाभ लेने के साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। चर्चा है कि 60 से ज्यादा पूर्व सांसदों और विधायकों को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
इसके अलावा स्मृति ईरानी प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ भी बैठक करेंगी। इन बैठकों में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, पार्टी की गतिविधियों और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। वहीं, संगठन के पदाधिकारियों से भी फीडबैक लिया जाएगा, ताकि प्रदेश में पार्टी की मौजूदा स्थिति और संगठनात्मक गतिविधियों का आकलन किया जा सके।




