[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी से मुलाकात, भेंट की शक्ति स्वरूप गदा

रायपुर। Deputy CM Vijay Sharma Meet Akanksha Satyavanshi: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट  आकांक्षा सत्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने उन्हें शक्ति स्वरूप गदा भेंट की। आकांक्षा सत्यवंशी ने फाइनल मैच के दौरान गदा से संबंधित एक रोचक किस्सा भी शेयर किया।

आकांक्षा ने बताया कि, फाइनल मैच के दौरान खिलाड़ियों ने पूरी मैच में हनुमान चालीसा का पाठ किया था। फाइनल में जब भारतीय टीम बैटिंग करने उतरी तो साथी खिलाड़ी राधा यादव और क्रांति गौड़ ने उन्हें एक छोटी गदा थमाई और कहा कि मैच के अंत तक इसे हाथ में रखो और कहा कि मैं उनके परिवार जैसी हूं। इसे लास्ट तक अपने हाथों में रख। तो शायद ये भक्ति और विश्वास था की हम मैच जीत गए।

Deputy CM Vijay Sharma Meet Akanksha Satyavanshi:  वहीं मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री ने आकांक्षा सत्यवंशी को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कहा कि,  उनकी सफलता प्रदेश की सभी बालिकाओं के लिए प्रेरणा है। आकांक्षा ने कहा कि, उन्हें गर्व है कि वे छत्तीसगढ़ की बेटी हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close