Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR : मरीज को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने में अब नहीं होगी देरी, ग्रीन कॉरिडोर सिस्टम लागू करने की तैयारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में अब अस्पताल तक पहुंचने में किसी एंबुलेंस को ट्रैफिक की वजह देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रायपुर स्मार्ट सिटी और ट्रैफिक पुलिस रायपुर में ग्रीन कॉरिडोर सिस्टम लागू करने की तैयारी में है और इसे इसी साल मई तक शुरू करने की संभावना है।

रायपुर में ग्रीन कॉरिडोर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) तकनीक के जरिए ऑटो मोड पर काम करेगा। दरअसल, पहले किसी एंबुलेंस को इमरजेंसी में अस्पताल या एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर प्रशासन के आदेश के बाद ही ट्रैफिक पुलिस बना पाती थी। नए सिस्टम में एंबुलेंस के जीपीएस सिस्टम इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के कमांड सेंटर से जुड़े रहेंगे। यानी किसी भी रूट पर जब एंबुलेंस आएगी तो उस पूरे रूट के सिग्नल ग्रीन कर दिए जाएंगे। इससे शहर की किसी भी सड़क पर कोई एंबुलेंस ट्रैफिक में नहीं फंसेगी। राजधानी के सरकारी और प्राइवेट अस्पातालों में छोटी बड़ी मिलाकर हर दिन करीब 300 से 400 से ज्यादा एंबुलेंस की आवाजाही होती है। अन्य जिलों से भी एंबुलेंस मरीजों को लेकर रायपुर आती है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close