Bastar Dussehra Accident: बस्तर दशहरा में बड़ा हादसा, विजय रथ के पहिए के नीचे आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
बस्तर। Bastar Dussehra Accident: बस्तर दशहरे की पारंपरिक भीतर रैनी रस्म के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब विजय रथ खींचते समय एक बड़ा हादसा हो गया। आठ पहियों वाले विशाल रथ के नीचे आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक भी रथ के पहिए की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई रथ खींचने की परंपरा
जानकारी के अनुसार, भीतर रैनी रस्म के तहत सबसे पहले परंपरा के मुताबिक पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर विजय रथ को खींचना शुरू किया। इसी दौरान अचानक एक युवक का पैर फिसल गया और वह रथ के पहिए के नीचे आ गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते और उसे बचाने के लिए आगे आते, उससे पहले ही युवक की जान चली गई।
दूसरा युवक भी रथ की चपेट में आया
हादसे के दौरान एक अन्य युवक भी रथ के पहिए की चपेट में आ गया। उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी आज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत पारण का समय
मौके पर पहुंची पुलिस
Bastar Dussehra Accident: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। बस्तर दशहरे की पारंपरिक रस्म के दौरान हुए इस हादसे से दुख का माहौल है। एक ओर धार्मिक परंपरा निभाई जा रही थी, वहीं अचानक हुई इस दुर्घटना ने उत्सव के बीच मातम की स्थिति पैदा कर दी।



