crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
Raipur Marpit News: रायपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, तलवार लहराते वीडियो वायरल
रायपुर। Raipur Marpit News: राजधानी रायपुर में मां दुर्गा की विदाई के दौरान विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के नंदी चौक में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाते वक्त दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे के बाल खींचते, धक्का-मुक्की करते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि रास्ते में साइड देने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि अमलीडीह निवासी कार सवार दो युवकों ने मारपीट की। मामले में दुर्गा उत्सव समिति की ओर से निशांत कुमार गुप्ता ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
Raipur Marpit News: वहीं, इस घटना के बाद दुर्गा विसर्जन जुलूसों में हथियारों के प्रदर्शन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। विसर्जन के दौरान तलवार और अन्य हथियार लहराते लोगों के वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है। सवाल यह है कि आस्था के आयोजनों में हथियारों का प्रदर्शन कितना उचित है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की निगरानी कितनी प्रभावी है।
Advertisement




