[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

वेदांता प्लांट हादसा मामले में बड़ा अपडेट, अब तक 17 की मौत, घायलों को इलाज के लिए लाया गया रायपुर

रायपुर। Vedanta Plant Accident Update : वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसमें अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चार गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया, जहां उन्हें कालड़ा अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों की पहचान अब्दुल करीम (39 वर्ष), उपेंद्र साहू (38 वर्ष), अशोक परिहा (38 वर्ष) और किस्मत अली (26 वर्ष) के रूप में हुई है। इनमें से अब्दुल करीम और अशोक परिहा को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Read More: बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, 10 वीं-12 वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, इस लिंक के माध्यम से करें चेक 

वहीं, उपेंद्र साहू लगभग 85 प्रतिशत तक झुलस गए हैं और उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। किस्मत अली भी करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गए हैं और उनकी स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। वे भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। बताया जा रहा है कि सभी घायल मजदूर झारखंड के गढ़वा और छत्तीसगढ़ के खरसिया क्षेत्र के निवासी है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और घायलों का इलाज जारी है।

Read More: बिहार में सम्राट युग का शुभारंभ, सम्राट चौधरी ने ली 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, इन दो डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ 

Vedanta Plant Accident Update: बता दें कि, इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। बताया गया कि, मृतकों में छत्तीसगढ़ के 5 स्थानीय मजदूर शामिल है जबकि, अन्य मृतक यूपी, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत दूसरे राज्यों के हैं। वहीं 19 लोग अभी भी घायल है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

य़ह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close