Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Dhal Das Joins Congress: मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल, भूपेश बघेल की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता, सियासी हलचल तेज

रायपुर। Dhal Das Joins Congress: छत्तीसगढ़ की राजनीति में शुक्रवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ढाल दास का कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया। ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने को प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

Assam Bypolls: असम उपचुनाव के लिए BJP ने घोषित किया उम्मीदवार, देबाशीष शर्मा पर जताया भरोसा

मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई हैं ढाल दास

ढाल दास, छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई बताए जाते हैं। ऐसे में उनके कांग्रेस में शामिल होने से राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं। उनके परिवार की सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, बोले- काका और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को किया था तबाह, BJP ने दिखाई विकास की राह

छत्तीसगढ़ की सियासत में बढ़ी हलचल

Dhal Das Joins Congress: ढाल दास के कांग्रेस प्रवेश के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में इसके संभावित असर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सतनामी समाज में गुरु बालदास के परिवार की सामाजिक भूमिका को देखते हुए कांग्रेस में उनका शामिल होना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, इस घटनाक्रम को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी देखा जा रहा है। ढाल दास के कांग्रेस में आने से पार्टी को सामाजिक स्तर पर कितना राजनीतिक लाभ मिलेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close