Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

Cyclone Arnab: प्रदेश में चक्रवात अर्नब को लेकर अलर्ट जारी, आज से अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों को निर्देश जारी

अंबिकापुर। Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चक्रवाती सिस्टम ‘अर्नब ’ को लेकर मौसम अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए 27, 28 और 29 अक्टूबर को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। खराब मौसम की आशंका के बीच जिला शिक्षा विभाग ने भी विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर स्कूलों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

CG Rajyotsava 2026: रायपुर पहुंची भारतीय वायुसेना की सारंग टीम, राज्योत्सव में दिखाएगी आसमान में हैरतअंगेज करतब

तीन दिनों तक बिगड़ सकता है मौसम

मौसम अलर्ट के अनुसार, सरगुजा जिले और आसपास के क्षेत्रों में आगामी तीन दिनों के दौरान बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से खुले स्थानों, पेड़ों के आसपास और कमजोर संरचनाओं के नजदीक सावधानी बरतने की जरूरत है।

स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर जोर

संभावित खराब मौसम को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को विद्यार्थियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा बारिश और तेज हवाओं के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

पेड़, जर्जर भवन और ट्रांसफॉर्मर से दूर रखने की हिदायत

जारी निर्देशों के मुताबिक, विद्यार्थियों को बड़े पेड़ों, जर्जर भवनों और बिजली के ट्रांसफॉर्मर के आसपास नहीं जाने देना है। तेज हवा या बारिश के दौरान इन स्थानों पर दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। स्कूल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने और बच्चों को संभावित जोखिमों से दूर रखने पर विशेष जोर दिया गया है।

Cabinet Meeting:साय कैबिनेट की बैठक आज, धान खरीदी और 2% DA बढ़ोतरी पर हो सकता है फैसला

बारिश और तेज हवाओं के दौरान बरतें सावधानी

Cyclone Arnab: मौसम खराब होने की स्थिति में विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने और स्कूल परिसर में किसी भी संभावित खतरे को नजरअंदाज नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों से भी अपील है कि वे बच्चों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दें।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close