Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Ganesh Pandal: राजधानी में अवैध गणेश पंडालों पर प्रशासन सख्त, NOC नहीं तो हटेगा पंडाल, 163 समितियों को नोटिस

रायपुर। Ganesh Pandal: राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पंडालों को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। NOC नहीं लेने वाली 163 गणेशोत्सव समितियों को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद पंडाल समितियों में हड़कंप की स्थिति है।

Shivraj Singh Chauhan In CG: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ दौरा आज, पीएम आवास योजना के गृह प्रवेश कार्यक्रम में होंगे शामिल

सड़क पर बने पंडालों से यातायात प्रभावित

शहर के कई प्रमुख मार्गों और सड़कों पर गणेश पंडाल बनाए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायत सामने आई है। कई इलाकों में पंडालों के कारण सड़क की चौड़ाई कम होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर पंडाल लगाने से पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति और NOC लेना जरूरी है। नियमों का पालन नहीं करने वाले पंडालों पर अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

तेलीबांधा में पंडाल हटाने को लेकर विवाद

इसी बीच तेलीबांधा इलाके में पंडाल हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। पंडाल हटाने की कार्रवाई को लेकर समिति और प्रशासन के बीच स्थिति तनावपूर्ण होने की बात सामने आई है। वहीं, शहर के अन्य इलाकों में भी प्रशासन की टीम पंडालों की स्थिति और अनुमति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Seva Sankalp Abhiyan: सेवा सेतु शिविरों में योजनाओं का मिलेगा त्वरित लाभ, सीएम ने कहा- अभियान से आम नागरिक को मिले प्रत्यक्ष लाभ

NOC नहीं मिलने पर हटाए जा सकते हैं पंडाल

Ganesh Pandal: प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद अब संबंधित गणेशोत्सव समितियों को आवश्यक अनुमति लेने और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। NOC नहीं मिलने की स्थिति में नियम विरुद्ध पाए जाने वाले पंडालों को हटाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन का फोकस गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर है। आने वाले दिनों में प्रशासन की कार्रवाई और तेज होने की संभावना है। ऐसे में सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर बनाए गए पंडालों को लेकर गणेशोत्सव समितियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close