CG Crime News: गरियाबंद-ओडिशा सीमा पर युवक की हत्या से सनसनी, टूटे पैर, शरीर पर मिले चोट के कई निशान
गरियाबंद। CG Crime News: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गरियाबंद जिले के मुनगापदर निवासी परमेश्वर मरकाम के रूप में हुई है। घटना के बाद सीमावर्ती इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, युवक का शव ओडिशा के चंदाहंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सालेबीड़ी गांव के पास बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
CG Cabinet Meeting: राज्य में बनेंगे अटल आजीविका समृद्धि हाट, साय कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला
प्रारंभिक जांच में मृतक के दोनों पैरों में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा शरीर पर मारपीट के कई गहरे घाव पाए गए हैं। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मृतक की गतिविधियों और अंतिम बार किन लोगों के संपर्क में था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
CG Crime News: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और हत्या के तरीके को लेकर और अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।




