[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: सर्व समाज सम्मान समारोह में समाज प्रमुखों का सम्मान, एकता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अभनपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन, रायपुर संभाग के तत्वावधान में अभनपुर स्थित धीवर सामाजिक भवन में आयोजित भव्य “सर्व समाज सम्मान समारोह” गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं छत्तीसगढ़ महतारी की आरती के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर पटेल ने की l

इस अवसर पर साहू समाज, सतनामी समाज , पटेल समाज, धीवर समाज, देवांगन समाज, सोनी समाज, आदिवासी समाज, धोबी समाज, सेन समाज, सिख समाज, ब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज, ध्रुव समाज , क्षत्रिय समाज सहित अनेक समाजों के प्रमुख एवं सामाजिक प्रतिनिधि सम्मानित हुए जिनका गमछा एवं फलदार पौधे भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न समाजों के मध्य सामाजिक समरसता, भाईचारा, एकता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन, रायपुर संभाग के अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सभी समाजों को एक मंच पर जोड़कर सामाजिक सद्भाव, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, नशामुक्ति तथा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत के संरक्षण हेतु सामूहिक रूप से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सम्मान स्वरूप फलदार पौधे भेंट करने का उद्देश्य केवल सम्मान करना नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना भी है।

मुख्य अतिथि विधायक इंद्र कुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में जहां समाज के भीतर भी बिखराव की स्थिति देखने को मिल रही है, ऐसे समय में सभी समाजों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की इस अभिनव पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह आयोजन अनुकरणीय है तथा इसके लिए संगठन की पूरी टीम बधाई की पात्र है।

कार्यक्रम में संभाग उपाध्यक्ष फतीश साहू, हेमलाल ध्रुव, महामंत्री वेदव्यास धीवर, जिला अध्यक्ष नारायण सोनी , साहू समाज जिला अध्यक्ष , अनिल अग्रवाल, लीलाराम सेन टिकेंद्र बघेल, पंकज साहू,धर्मेंद्र पटेल, श्रवण देवांगन प्रेम शंकर साहू विनय साहू डेमन पटेल बनमली नेम उपजित सचदेवा राजेश शुक्ला बिंदेश्वर झा सुमन लाल पाल देव प्रकाश साहू टिकेंद्र ठाकुर संजीत ध्रुव व यश कुमार साहू सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी, समाज प्रमुख, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Raipur News: कार्यक्रम का सफल संचालन गोपेश साहू (शिक्षक) एवं आभार व्यक्त संभाग उपाध्यक्ष हेमलाल ध्रुव की । उपस्थित समाज प्रमुखों ने सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close