Breaking news
Advertisement
big breakingछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले, तबादला नीति को मिली मंजूरी, गांवों के नाम बदले गए

 

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 4 जून को अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। दोपहर 12 बजे शुरू हुई इस अहम बैठक में प्रदेश की जनता और किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

तबादला नीति को मंजूरी

राज्य सरकार ने बहुप्रतीक्षित तबादला नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत:

  • राज्य स्तर पर तबादले 6 जून से 14 जून तक किए जाएंगे।
  • जिला स्तर पर तबादले 14 जून से 25 जून तक संपन्न होंगे।
  • 5 जून से सभी स्तर के संलग्नीकरण (संलग्न पदस्थापना) समाप्त कर दिए जाएंगे।

गांवों के नामों में बदलाव

राज्य सरकार ने कुछ गांवों के नामों में बदलाव को भी स्वीकृति प्रदान की है:

  • दामखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर दामखेड़ा होगा।
  • चांडालपुर का नाम चंदनपुर किया गया है।
  • गदहा भांटा का नाम अब सोनपुर रखा गया है।

कला और खेल के क्षेत्र को बढ़ावा

  • पुरखौती मुक्तांगन के पास ‘कला ग्राम’ की स्थापना के लिए 10 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। यह ग्राम राज्य की लोककला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन का केंद्र बनेगा।

  • तीरंदाजी एकेडमी की स्थापना के लिए भी भूमि आवंटित की गई है, जिससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी के लिए आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

 

इन फैसलों को राज्य में प्रशासनिक सुधार, पहचान के संवर्धन और बेहतर कार्यप्रणाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये निर्णय प्रदेश के नागरिकों के हितों और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close