[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

BREAKING NEWS:गरियाबंद वन विभाग की बड़ी सफलता,तीन महीने से आतंक मचा रहे तेंदुए का रेस्क्यू

प्रविंस मनहर/रायपुर – करीब तीन महीने से ग्रामीणों में दहशत का कारण बना नर तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया।गरियाबंद जिले के जोबा के केराबहार गांव में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मेडिकल परीक्षण के बाद तेंदुए को उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में छोड़ दिया गया। दरअसल जोबा के केराबहार गांव में करीब पिछले तीन महीने से एक नर तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल था। तेंदुआ अब तक 10 से अधिक मवेशियों का शिकार कर चुका था, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ बच्चों में भी लगातार डर बना हुआ था। वन विभाग ने लगातार निगरानी और रणनीति के बाद आखिरकार तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पिंजरे में कैद कर लिया। रेस्क्यू के बाद तीन डॉक्टरों की टीम ने तेंदुए का मेडिकल परीक्षण किया,जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद वन विभाग ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर तेंदुए को उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में सुरक्षित छोड़ दिया। वन विभाग की इस सफल कार्रवाई से केराबहार गांव सहित आसपास के ग्रामीणों ने राहत जताई और विभाग की टीम की सराहना की।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close