Advertisement
Uncategorizedछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG BREAKING:आयुर्वेद सेवा सम्मेलन और रक्तदान महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब,गोल्डन बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

प्रविंस मनहर/रायपुर- राजधानी के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद सेवा सम्मेलन,रक्तदान महाकुंभ और वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक बताते हुए लोगों से रक्तदान, देहदान और अंगदान के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में एक ही दिन में 1000 से अधिक महिलाओं के रक्तदान की पहल को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। रक्तदान के लिए 200 बेड की व्यवस्था की गई थी और 3600 से अधिक महिलाओं ने पंजीयन कराया था। वहीं, प्रोजेक्ट दधीचि के तहत 31 लोगों ने देहदान का संकल्प लिया। इनमें पद्मश्री और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा भी शामिल रहे। कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों के लिए पुस्तक, खिलौने और स्टेशनरी कलेक्शन की पहल भी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close