Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: ‘द हनी बैजर न्यूज़’ का संचालक गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग और उगाही की होगी जांच, दो मोबाइल फोन जब्त

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग और उगाही से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘द हनी बैजर न्यूज़’ नामक पोर्टल के संचालक दीपक टंडन उर्फ आंबेडकर टंडन को बिलासपुर पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, महाराणा प्रताप नगर निवासी मणिशंकर पांडे की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। शिकायत में डिजिटल सामग्री के कथित दुरुपयोग और ब्लैकमेलिंग व उगाही से जुड़े आरोप लगाए गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपक टंडन को रायपुर से गिरफ्तार किया।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब बढ़ेगी ठंड, अगले 3 दिनों में 1 से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई

इस पूरे मामले में बिलासपुर की सिरगिट्टी थाना पुलिस की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने रायपुर पहुंचकर कार्रवाई की और दीपक टंडन को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। अब इन मोबाइल फोन की जांच के जरिए मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोपों की जांच

पुलिस के मुताबिक, मामले में ब्लैकमेलिंग, कथित उगाही और डिजिटल सामग्री के दुरुपयोग से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। जब्त किए गए मोबाइल फोन की तकनीकी जांच से यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि डिजिटल सामग्री का इस्तेमाल किस तरह किया गया और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं।

Flowers Demand For Diwali: दिवाली पर बढ़ी फूलों की डिमांड, गेंदे की मालाओं की सबसे ज्यादा मांग, कीमतों में भी उछाल

डिजिटल साक्ष्यों की जांच में जुटी पुलिस

Raipur News: फिलहाल पुलिस पूरे मामले की अलग-अलग पहलुओं से पड़ताल कर रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close