Advertisement
crimeक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Crime News: रायपुर में दो मौतों से सनसनी… इस इलाके में बंद कमरे में मिला मां-बेटे का शव, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। Raipur Crime News:  राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किराये के मकान से मां और बेटे के शव बरामद हुए। दोनों के शव छोटा अशोक नगर स्थित मकान के अंदर मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा

स्थानीय लोगों के अनुसार, मां-बेटे पिछले तीन से चार दिनों से दिखाई नहीं दिए थे। इसी बीच मकान के कमरे से तेज बदबू आने लगी। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के भीतर महिला का शव फर्श पर पड़ा मिला, जबकि बेटे का शव बिस्तर पर मिला। दोनों शवों की स्थिति देखकर इलाके में सनसनी फैल गई।

CG News: प्रशासनिक कार्य में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, 3 पटवारियों पर गिरी निलंबन की गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित

ऑनलाइन टीचिंग करती थी महिला, बेटा था बीमार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जय जी देशमुख ऑनलाइन टीचिंग का काम करती थीं। वहीं उनका बेटा हंसमुख लंबे समय से बीमार बताया जा रहा है और उसका इलाज भी चल रहा था।  मृतकों की पहचान 52 वर्षीय जय जी देशमुख और उनके 25 वर्षीय बेटे हंसमुख के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मां-बेटे पिछले करीब चार वर्षों से इस मकान में किराये पर रह रहे थे। मां-बेटे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि मौत की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और कमरे से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। इसके साथ ही एसीपी और गुढ़ियारी थाना पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

MP Assembly Winter Session: इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 5 दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

मौत की वजह पर बना हुआ है सस्पेंस

Raipur Crime News:  फिलहाल मां-बेटे की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। राजधानी के रिहायशी इलाके में एक ही घर से दो शव मिलने की घटना ने आसपास के लोगों को दहशत में डाल दिया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close