Hasdeo River Accident: पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाने गए 3 युवक डूबे
जांजगीर-चांपा। Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हसदेव नदी में नहाने के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि बिलासपुर से कुल 4 युवक और 4 युवतियां पिकनिक मनाने के लिए यहां पहुंचे थे।
नहाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग देवरी चिचोली स्थित हसदेव नदी के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक नदी में नहाने के लिए उतरे। पानी की गहराई में जाने के बाद तीन युवक अचानक डूब गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
Hasdeo River Accident:हादसे की सूचना मिलते ही पंतोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी रेस्क्यू टीम को दी, जिसके बाद नदी में डूबे युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। फिलहाल तीनों युवकों का पता लगाने के लिए नदी में तलाश जारी है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और पूरे घटनाक्रम की जांच-पड़ताल की जा रही है।




