Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Cyclone Murasu: छत्तीसगढ़ में चक्रवात मुरासु का असर, कहीं फीकी न पड़ जाए दिवाली की रौनक, रायपुर समेत 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी

रायपुर। Cyclone Murasu:  छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का प्रभाव एक बार फिर देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर बस्तर संभाग में भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है।

बस्तर संभाग के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज बस्तर संभाग के पांच जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा शामिल हैं। वहीं, राजधानी रायपुर, दुर्ग सहित प्रदेश के 15 जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

BIG BREAKING:महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को आज CBI रायपुर के विशेष कोर्ट में करेगी पेश,हो सकते है कई बड़े खुलासे

4 नवंबर को भी बारिश से राहत के आसार कम

मौसम विभाग के अनुसार, 4 नवंबर को भी बस्तर संभाग के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। इससे दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने का अनुमान है।

बिजली गिरने और तेज हवाओं का भी अलर्ट

बारिश के साथ प्रदेश के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। ऐसे में खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

CG Holiday News: गोवर्धन पूजा की छुट्टी में बदलाव, देवउठनी एकादशी पर रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

रायपुर में भी छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार

Cyclone Murasu: चक्रवात मुरासु का असर राजधानी रायपुर में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शहर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। विशेष रूप से बस्तर संभाग में रहने वाले लोगों को भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close