Amit Shah Arrives In Raipur: रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम साय ने विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत
रायपुर। Amit Shah Arrives In Raipur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
SIR Effect: SIR का बड़ा असर… पांच राज्यों में 13.24% कम हुए मतदाता, यूपी में सबसे ज्यादा नाम हटे
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री शाह का आत्मीय स्नेह प्रदेशवासियों के लिए शक्ति और विश्वास का संबल है। प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं सतत सहयोग विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है।
Amit Shah Arrives In Raipur: बता दें कि,अमित शाह शाम 6 बजे राज्योत्सव मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का आज भव्य समापन होगा। राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रात 8:20 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।




