Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Cyclone Murasu: छत्तीसगढ़ में दिखने लगा चक्रवात मुरासु का असर, रायपुर समेत कई जिलों में हो रही तेज बारिश, 19 जिलों में अलर्ट

रायपुर। Cyclone Murasu: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का प्रभाव अब साफ नजर आने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर में मंगलवार शाम तेज बारिश हुई, जबकि दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शाम के समय धुंध और हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को ठंडा कर दिया।

मौसम विभाग ने तूफान के प्रभाव को देखते हुए 3 नवंबर को प्रदेश के 19 जिलों और 4 नवंबर को 15 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। साथ ही गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Bhopal Accident: रफ्तार का कहर…तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत दामाद की मौत

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया मुरासु, छत्तीसगढ़ तक पहुंचा असर

जानकारी के मुताबिक, ‘अर्नब’ तूफान के गुजरने के चार दिन बाद चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के ओंगोल के नजदीक समुद्री तट से टकराया। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। तूफान के कारण आंध्र प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम प्रणाली का प्रभाव अब छत्तीसगढ़ में भी महसूस किया जा रहा है। प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ कई इलाकों में बारिश की स्थिति बन रही है।

रायपुर में बदला मौसम, बारिश के आसार बरकरार

राजधानी रायपुर में अगले कुछ समय तक मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिल सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद शहर के मौसम में ठंडक महसूस की गई।

जगदलपुर में सबसे अधिक 22 मिमी बारिश दर्ज

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान जगदलपुर में सर्वाधिक 22 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। तापमान की बात करें तो रायपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Amit Shah Arrives In Raipur: रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम साय ने विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

अगले दो दिनों तक सतर्क रहने की जरूरत

Cyclone Murasu: मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, 3 और 4 नवंबर को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव देखने को मिल सकता है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी जाती है। फिलहाल चक्रवात मुरासु के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों पर मौसम विभाग की नजर बनी हुई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close