BIG BREAKING:महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को आज CBI रायपुर के विशेष कोर्ट में करेगी पेश,हो सकते है कई बड़े खुलासे
प्रविंस मनहर/रायपुर – महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम ओमान से भारत लेकर पहुंच चुकी है। कल देर शाम CBI की टीम उसे लेकर रायपुर पहुंची,जहां एयरपोर्ट से सीधे उसे CBI कार्यालय ले जाया गया। अब आज सौरभ चंद्राकर की स्पेशल CBI कोर्ट में पेशी होगी। जानकारी के मुताबिक,दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI को सौरभ चंद्राकर की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दी है। सौरभ पर 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक के ऑनलाइन सट्टा कारोबार में शामिल होने का आरोप है। इस मामले में अब तक 13 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। CBI की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय यानी ED भी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ कर सकती है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान महादेव सट्टा ऐप नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। साथ ही इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और कथित लेन-देन से जुड़े राज भी सामने आ सकते हैं।




