Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

UP Police Recruitment: CM योगी ने 4,543 नए सब इंस्पेक्टरों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा-‘अब धौंस या सिफारिश के दम पर नौकरी पाना आसान नहीं’

लखनऊ। UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग को शुक्रवार को 4,543 नए सब इंस्पेक्टर मिले। लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने सभी नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी बात की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने अभ्यर्थियों से पूछा कि क्या चयन प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी हुई? क्या नौकरी पाने के लिए किसी की सिफारिश या दबाव का सहारा लेना पड़ा? उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में धौंस या सिफारिश के दम पर सरकारी नौकरी हासिल करना संभव नहीं है।

Bengaluru Crime: दिवाली से पहले हत्या की खौफनाक वारदात, सनकी दामाद ने ससुराल में मचाया तांडव, पत्नी समेत 7 को उतारा मौत के घाट

पिछली सरकारों की भर्ती प्रक्रिया पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में बड़ा बदलाव देखा है। उनके मुताबिक, 2017 से पहले पुलिस भर्ती में पारदर्शिता की उम्मीद करना भी मुश्किल था। उन्होंने 2012 से 2017 के बीच हुई भर्तियों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान कई मामलों में आवेदन किसी और ने किया, जबकि नौकरी किसी दूसरे व्यक्ति को मिल गई। ऐसे कई मामले अभी भी अदालतों में विचाराधीन हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार ने भर्ती व्यवस्था को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त करने का निर्णय होने पर उन्हें खुशी होगी।

साढ़े नौ साल में 9.5 लाख नियुक्तियों का दावा

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बताया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों के दौरान प्रदेश में लगभग 9.5 लाख नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं। सरकार ने एक लाख अतिरिक्त नियुक्तियां देने का लक्ष्य रखा था, जिसे पार करने का भी उन्होंने दावा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभिन्न विभागों में भर्ती और नियुक्ति की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, दिवाली के बाद राजस्व विभाग में 1,200 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा 4,000 होमगार्ड और 32 हजार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती से संबंधित नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। वहीं, 25 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी चल रही है।

Narak Chaturdashi 2026: 7 या 8 नवंबर कब है नरक चतुर्दशी? जानें सही तारीख, अभ्यंग स्नान और दीपदान का शुभ मुहूर्त

यूपी पुलिस में 2017 से अब तक 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

UP Police Recruitment: मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वर्ष 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस में 2 लाख 26 हजार से ज्यादा भर्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और सरकारी विभागों में खाली पदों को भरना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम के दौरान योगी ने कुछ अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोके जाने का भी जिक्र किया। इस पर उन्होंने राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि जब सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी, तब उन्हें भी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close