Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Sex Racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़… स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफिरोधी का धंधा, मौके से दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। Raipur Sex Racket: राजधानी में कमिश्नरेट पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर चलाए जा रहे देहव्यापार के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि दूसरे राज्यों से युवतियों को काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया जाता था और बाद में उनसे जबरन देहव्यापार कराया जाता था।

पुलिस को देवेंद्र नगर इलाके में संचालित एक स्पा सेंटर को लेकर शिकायत और सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेंट्रल जोन डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

BRICS Summit 2026: BRICS Summit को लेकर भारत मंडपम में जुटने लगे दिग्गज, दिल्ली में हाई अलर्ट, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश

पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को सिविल लाइन थाना और देवेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने ‘इशवा लग्जरी स्पा’ में दबिश दी। तलाशी और जांच के दौरान पुलिस को कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली। इसके बाद स्पा सेंटर में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई।

जांच के दौरान पुलिस को कथित तौर पर पता चला कि स्पा सेंटर का संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा ग्राहकों की मांग के अनुसार दूसरे राज्यों से युवतियों को बुलाते थे। पुलिस का आरोप है कि युवतियों को नौकरी दिलाने का भरोसा देकर स्पा सेंटर लाया जाता था और बाद में उन्हें देहव्यापार के लिए मजबूर किया जाता था।

Dhal Das Joins Congress: मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल, भूपेश बघेल की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता, सियासी हलचल तेज

पूछताछ में युवतियों ने बताई पूरी कहानी

Raipur Sex Racket: पुलिस ने स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों से भी पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवतियों ने बताया कि उन्हें रोजगार का झांसा देकर यहां बुलाया गया था, लेकिन बाद में उनसे जबरन देहव्यापार कराया जा रहा था। युवतियों के बयान और मौके से मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (PITA Act) की धारा 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और इसमें शामिल संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close