Shivraj Singh Chauhan In CG: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ दौरा आज, पीएम आवास योजना के गृह प्रवेश कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर। Shivraj Singh Chauhan In CG: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे सक्ती जिले के जेठा में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही पंचायत पदाधिकारियों और लखपति दीदियों के सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे।
शिवराज सिंह चौहान सुबह 10:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से सक्ती जिले के जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। जेठा में दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक प्रधानमंत्री आवास योजना के गृह प्रवेश समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे पंचायत पदाधिकारियों और लखपति दीदियों के सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
Shivraj Singh Chauhan In CG: सक्ती में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शिवराज सिंह चौहान दोपहर 2:05 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। रायपुर पहुंचने के बाद वे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री दोपहर 3:10 बजे विशेष विमान से रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।



