Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मामूली विवाद पर युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जानें क्या था पूरा मामला

हिमांशु पटेल/ आरंग। Arang Crime News: आरंग में नेशनल हाईवे 53 पर स्थित लवली ढाबा के स्टाफ क्वार्टर में मंगलवार शाम एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के माथे पर चोट के निशान को देखते हुए हत्या वारदात का मद्देनज़र FSL टीम को बुलाया।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि, ढाबा 2 दिन से बंद है। बंद ढाबा में उपस्थित एकमात्र मिस्त्री चुन्नू टंडन पिता केशव टण्डन 35 वर्ष निवासी भाटापारा तुमगाँव जिला महासमुन्द का रहने वाला है। उसे संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। उसने बताया कि वह जब ढाबा में आया तो अज्ञात व्यक्ति ढाबा के पीछे स्टाफ क्वार्टर में था। जिसे वहाँ से जाने की बात पर उसका विवाद हुआ और चुन्नू टण्डन ने लकड़ी के बत्ते से उसके सिर पर वारकर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Arang Crime News: मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 साल बताई जा रही है। वह किसी ट्रक का हेल्पर लग रहा है जो रुकने के लिये जगह ढूँढ रहा था। अज्ञात मृतक की पहचान के लि पुलिस पतासाजी कर रही है। मामले में पुलिस हत्या का प्रकरण के तहत कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close