Lakshya Jewelers Chori Update: लक्ष्य ज्वेलर्स में चोरी मामला में बड़ा अपडेट… नाबालिग आरोपी ने की आत्महत्या, कल से था फरार
रायपुर। Lakshya Jewelers Chori Update: राजधानी रायपुर के गांधी नगर स्थित ज्वेलरी दुकान में करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया था। जहां 9 मई की रात शातिर चोरों ने करोड़ों रुपयों के सोने-चांदी के जेवर (Lakshya Jewelers Chori Update) चोरी किए थे। जिसके बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। जबकि, दूसरा युवक फरार था। वहीं अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां चोरी में शामिल दूसरा फरार नाबालिग आरोपी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
Read More: Balod Sewerage Line Accident: सीवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 4 मजूदरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में करोड़ों के जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच एक नाबालिग आरोपी कल से फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि नाबालिग आरोपी अपने घर पहुंचा और पुलिस द्वारा बाहर से ताला लगाए जाने के बावजूद घर के छज्जे के रास्ते अंदर घुस गया। इसके बाद उसने कमरे के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
Read More: Raipur News: शंकर नगर चौक में हाई-वोल्टेज ड्रामा, यूनिपोल पर चढ़ गई महिला, देने लगी कूदने की धमकी, घंटों तक लगा जाम
वहीं सूचना मिलते ही DCP मयंक गुर्जर समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों और पूरे चोरी मामले की कड़ियों की जांच में जुटी हुई है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। (Lakshya Jewelers Chori Update)
Lakshya Jewelers Chori Update: बता दें कि, इस चोरी के 10 घंटे के भीतर ही पुलिस ने इस मामले में 1 युवक को गरिफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में बताया की उसने और उसके साथी ने मिलकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर समेत 1 नग दोपहिया वाहल जिसकी कीमत कुल 10,00,000 बताई गई जब्त किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
Skip to PDF content




