[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Khairagarh Viral Video: सरकारी कार्यालय बना अय्याशी का अड्डा, ड्यूटी के वक्त जाम छलकाते नजर आए कर्मचारी, वीडियो वायरल

खैरागढ़। Khairagarh Viral Video: खैरागढ़ जिले में सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित वीडियो ने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल दी है। वीडियो में कुछ कर्मचारी कार्यालयीन समय के दौरान शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं, जिससे विभागीय अनुशासन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में इस तरह की गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि आम जनता के विश्वास को भी ठेस पहुंचाती हैं।

Prayagraj Tripal Murder Update: प्रयागराज ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार

बता दें कि, यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले के विभिन्न विभागों, विशेषकर शिक्षा और आबकारी विभाग से जुड़े कार्यालयों में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन के आरोप सामने आ चुके हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने सरकारी कर्मचारियों की जवाबदेही और कार्यसंस्कृति पर बहस छेड़ दी है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद मामले ने तूल पकड़ लिया है और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

CG News: चांपा-कोरबा में तीसरी रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी, सीएम साय ने पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार

Khairagarh Viral Video: फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि वीडियो की जांच किस स्तर पर होती है और दोषी पाए जाने पर क्या कदम उठाए जाते हैं। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि सरकारी दफ्तरों में कार्य समय के दौरान अनुशासनहीनता के ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक कब लगेगी और जिम्मेदारों की जवाबदेही कब तय होगी?

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close