[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: शराब दुकान में लगी भीषण आग, शराब-बीयर का भारी स्टॉक जलकर खाक, तेज धमाकों से मचा हड़कंप

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में कल रेलवे स्टेशन के सामने संचालित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा शराब और बीयर का बड़ा स्टॉक जलकर नष्ट हो गया। आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखते हुए आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के होटल और अन्य प्रतिष्ठानों में मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया।

वहीं सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि दमकल कर्मियों को करीब चार घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। तड़के करीब पांच बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद दुकान के अंदर शराब की बोतलें फूटी हुई और कांच के टुकड़े बिखरे मिले। बीयर का फ्रीज भी आग की चपेट में आ गया।

Raipur News: प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। वहीं, आबकारी विभाग ने दुकान का शटर खोलकर स्टॉक का मिलान शुरू कर दिया है। नुकसान की वास्तविक कीमत का आकलन स्टॉक मिलान के बाद किया जाएगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close