
रायपुर में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मिनी ट्रक और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 3 बच्चे और 10 महिलाएं शामिल हैं। सभी लोग खरोरा के बाना गांव में आयोजित छठी के कार्यक्रम से लौट रहे थे।
यह हादसा बंगोली के पास हुआ, जब रायपुर से आ रहे ट्रेलर ने मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। ट्रेलर झारखंड पासिंग था और टोल टैक्स से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग से आ रहा था। इस दौरान लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रेलर ने सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी।
घायलों को तुरंत रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
मृतकों की सूची:
1. एकलव्य साहू (6), ग्राम मोहंदी
2. कुमारी भूमि साहू, ग्राम आनंदगांव
3. उमंग साहू (4 माह)
4. गीता साहू, ग्राम मोहंदी
5. प्रभा साहू, ग्राम मोहंदी
6. नंदनी साहू, ग्राम मोहंदी
7. टिकेश्वरी साहू, ग्राम चटोद
8. कृति साहू, ग्राम चटोद
9. टिकेश्वरी साहू, ग्राम मनहोरा
10. कुंती साहू, ग्राम चटोद
11. महिमा साहू (18), गोंडवारा खमतराई
12. वर्षा साहू (27), बेरला
13. राजबती साहू (60), नगपुरा मंदिर हसौद
प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।




