छत्तीसगढ़
ब्रेकिंग: नारायणपुर पुलिस की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में वर्दीधारी नक्सली का शव समेत Ak47 बरामद..

नारायणपुर: नारायणपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने मुठभेड़ में वर्दीधारी नक्सली का शव समेत Ak 47 बरामद किया है.छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में डीआरजी का बल एरिया डॉमिनेशन के लिए निकला था। डीआरजी का बल जब बहकेर के जंगल पहुंची तब पहाड़ी में पहले से बड़ी संख्या में बैठे नक्सलियों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की फायरिंग रुकने पर पुलिस बल के द्वारा क्षेत्र की सर्चिंग की गई. इस दौरान एक वर्दीधारी नक्सली का शव तथा एक Ak 47 बरामद किया गया है।नक्सली के शव की शिनाख्त करवाई की गई. जिसकी पहचान कंपनी नंबर 6 के कमांडर साकेत के रूप में की गई।
Advertisement




