Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

बेबीलोन होटल में गर्लफ्रेंड की हत्याकर देखने गया, जिंदा है या मर गई: CCTV में दिखाई दिया आरोपी का फुटेज

अंबिकापुर की वाणी गोयल आखिरी बार रायपुर के बेबीलोन होटल के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी विशाल गर्ग के साथ दिखाई दी थी। जांच में पता चला कि वाणी की हत्या के बाद विशाल दो बार फिर होटल में गया था।

आशंका है कि वाणी की मौत की तस्दीक करने के लिए विशाल ने ऐसा किया। उसे डर था कि वाणी बच गई तो वह पकड़ा जा सकता है। हालांकि बाद में उसने WRS कॉलोनी के पास ट्रेन से कटकर खुद की भी जान दे दी।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया था। वाणी के शव का अंतिम संस्कार अंबिकापुर में किया गया। वहीं विशाल के शव को लेकर परिजन पहले गृहग्राम प्रतापपुर गए और फिर वाराणसी में दाह संस्कार किया।

एक तरफा प्यार में हत्या की आशंका

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी विशाल गर्ग लंबे समय से वाणी के पीछे पड़ा हुआ था। आरोपी उससे शादी करना चाहता था, लेकिन वाणी इसके खिलाफ थी। आशंका है कि, हत्या का यही बड़ा कारण बना। आरोपी विशाल ने पहले वाणी का गला दबाया, फिर चाकू से कई वार किए।

शाम करीब 5 बजे विशाल होटल से बाहर निकला और रायपुर में ही अपने दीदी-जीजा के घर चला गया। आशंका है कि घर पहुंचने पर वाणी की मौत कन्फर्म करने के लिए वह फिर कपड़े बदलकर घर से निकला। इसके बाद शाम करीब 6 बजे फिर होटल पहुंचा।

करीब 10 मिनट कमरे में रहने के बाद विशाल बाहर आया। थोड़ी देर बाद वह फिर से कमरे में गया और इस बाद करीब 20 मिनट तक रहा। इसके बाद होटल से निकलकर चला गया। दोनों बार आरोपी विशाल गर्ग होटल के CCTV कैमरे में दिखाई दिया है। बताया जा रहा है कि वारदात से 2 दिन पहले ही विशाल रायपुर पहुंच गया था।

कब तक चलेगा पटवारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन….

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close