Uncategorized
छत्तीसगढ़ बंगाली समाज ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

रायपुर। छत्तीसगढ़ बंगाली समाज द्वारा राजधानी के बस स्टैंड माना कैम्प स्थित बंगाली समाज के कार्यालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के 75 वे स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम में बंगाली समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष खोकन कुंडू, जिला अध्यक्ष महुआ मजूमदार ,जिला महासचिव सुकेश विश्वास,प्रदेश प्रवक्ता विकास विश्वास, समेत समाज के सदस्यगण भी शामिल हुए इस अवसर में समाज के सभी सदस्यों द्वारा भारत के वीर सपूतों के बलिदान को याद किया गया साथ ही अमर शहीद नेताजी सुभाष बोस को पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया गया।
Advertisement




