Bardhaman Road Accident: बड़ा हादसा… ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, मौके पर ही 10 की मौत, दर्जनों घायल
बर्धमान। Bardhaman Road Accident: पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नाला फेरी घाट के पास हुआ है। जहां यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि, मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि,बस में कुल 45 यात्री सवार थे।
Bardhaman Road Accident: वहीं घटना की सूचना मिलते ही बर्धमान जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी के शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाय। जबकि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि, इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।




